{"_id":"5b0c4bce4f1c1bf46e8b51b0","slug":"21527532494-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। ससुरालीजनों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मुंडेर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद विवाहिता के ससुरालीजन भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता के मायके वालों ने आरोपी पति की पिटाई भी कर दी।
अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी रामसुख यादव की पुत्री आरती (24) की शादी जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गुड़बड़ गांव निवासी राजेश यादव के साथ फरवरी 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
रविवार को ससुरालीजनों ने आरती की पिटाई की तो उसने इसकी सूचना अपने भाई रिंशू को फोन पर दी थी। इस पर रिशू ने जयसिंहपुर कोतवाली में घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद कोतवाल रामबाबू पटेल के निर्देश पर सेमरी चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद ने आरती के पति राजेश को चौकी पर बुलाकर डांटा था और दोबारा मारपीट करने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
राजेश के माफी मांगने पर चौकी इंचार्ज ने उसे छोड़ दिया था। देर रात राजेश ने परिवारीजनों के साथ मिलकर आरती की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के अंदर मुंडेर से साड़ी के फंदे पर आरती का शव लटका दिया। आरती की हत्या के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए।
ग्रामीणों ने सोमवार सुबह इसकी सूचना आरती के मायके वालों को दी। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजन गुड़बड़ गांव पहुंच गए। घटना की खबर पाकर कोतवाल रामबाबू पटेल, चौकी इंचार्ज सेमरी दुर्गा प्रसाद भी फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम गांव में ही छिपे पति को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर लेकर पहुंची।
राजेश को देखते ही आरती के मायके वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को किसी तरह से बचाकर कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया कि, रिंशू यादव की तहरीर पर पति राजेश, सास फूलकली, जेठ सुरेश व जेठानी राधा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।