फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंधी-पानी से डेढ़ लाख लोगों की बती गुल

आंधी-पानी से डेढ़ लाख लोगों की बती गुल

Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से डेढ़ लाख लोगों की बती गुल
रायबरेली। शहर के इंदिरानगर विद्युत उपकेंद्र समेत कई इलाकों की बिजली सोमवार को आंधी और बूंदाबांदी होने से गुल हो गई। 33 केवी लाइन में खराबी आने से यह समस्या आई, जिससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं सकी है। इसका खामियाजा करीब डेढ़ लाख लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यह हाल तब है, जब 33 केवी लाइन का लोड कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा नगर उपकेंद्र से शहर के करीब 20 मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति होती है। एक दर्जन से ज्यादा सरकारी विभाग इसी उपकेंद्र की बिजली से गुलजार होते हैं। सोमवार करीब तीन बजे आंधी और बूंदाबांदी शुरू हुई। इसी दौरान त्रिपुला ट्रांसमिशन से इंदिरानगर उपकेंद्र आने वाली लाइन में खराबी आ गई, जिसके बत्ती गुल हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। खास बात यह है कि इसी लाइन से ग्रामीण क्षेत्र के कठगर विद्युत उपकेंद्र को भी बिजली की आपूर्ति होती थी, लेकिन इस उपकेंद्र को अलग कर दिया गया है। इसके बाद भी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


खराबी आने पर नहीं उठता एक्सईएन का फोन
वितरण खंड प्रथम के पास अब केवल शहर की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी है, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। शहर में कही भी फॉल्ट आता है तो उनका मोबाइल बंद हो जाता या फिर फोन ही नहीं उठता। इससे उपभोक्ताओं यह नहीं पता चल पाता है कि आखिर बिजली कब तक आएगी। इससे लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ता रमेश कुमार, शिवकुमार, शरद मेहरोत्रा, अखिलेश तिवारी ने बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सुधार के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मोहल्लों व सरकारी विभागों को होती बिजली आपूर्ति
इंदिरा नगर उपकेंद्र से शहर के आनंद नगर, कप्तान का पुरवा, इंदिरा नगर, कृष्णा नगर, कैनाल रोड, आरडीए, मुंशीगंज के अलावा विकास भवन, कलेक्ट्रेट, राही ब्लॉक, सदर तहसील, विकास प्राधिकरण आदि 10 से 12 विभागों को बिजली की आपूर्ति होती है। पावर कॉर्पोरेशन को सबसे ज्यादा राजस्व भी इसी उपकेंद्र से मिलता है, लेकिन सुविधाएं सबसे खराब है।


इंसुलेटर पंचर होने से आई समस्या
33 केवी लाइन में देदौर के निकट इंसुलेटर पंचर हो गया है। जिसे बदलवाया जा रहा है। इंसुलेटर बदलने के बाद बिजली की आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- सुनील कुमार कुशवाहा, एसडीओ द्वितीय गोराबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed