{"_id":"5b03114a4f1c1b894c8b63fd","slug":"21526927690-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर दो की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर दो की मौत, आठ घायल
Updated Tue, 22 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर रविवार की रात परेश बव्वा (32) निवासी ग्राम मरबग छुब्बा थाना हरिसिंधा जनदाद, जिला उदलगौरी आसाम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई है। उधर, देवा कोतवाली क्षेत्र में भयारा मोड़ पर रविवार की रात एक ट्रक पलटने से उसके चालक कल्लू निवासी ग्राम मौजा मुरादपुर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं खलासी महेंद्र सिंह निवासी मछेहटा थाना जहांगीराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर पल्हरी बाईपास के समीप सोमवार की दोपहर एक निजी बस व डंपर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार ममता कुमारी, राजकुमारी, कमला, नगूूता, मालती, ननका समेत सात लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।