{"_id":"5ae899db4f1c1bc03d8b605f","slug":"21525193179-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मानदेय भुगतान के लिए भटक रहे मदरसा शिक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते उन्हें दो वर्ष से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। मानदेय न मिलने से उन लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम सुरेश कुमार को सौंपा और जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी ने मदरसा शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी एकजुटता न होने के चलते ही विभागीय अधिकारी व शासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वह लोग पूरी ईमानदारी से शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी में जुटे हैं। इसके बावजूद सरकार उनके हितों की उपेक्षा कर रही है। वह लोग बीते दो वर्ष से मानदेय भुगतान के लिए विभाग व शासन का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा अब तक उन्हें कुछ नहीं मिल सका। मानदेय का भुगतान न होने से आर्थिक तंगी के चलते काफी दिक्कतें हो रही है। कहा कि यदि जल्द ही मानदेय का भुगतान न हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। बाद में मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर डीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मोहम्मद याकूब, मोहम्मद अकबर, नबी अहमद, परवेज अहमद, मोहम्मद सिद्दीकी, प्रमोद कुमार, विक्की आदि मौजूद रहे।