फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे आवाज : राहुल गांधी

देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे आवाज : राहुल गांधी

Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे आवाज : राहुल गांधी
तिलोई/इन्हौंना (रायबरेली)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने और नफरत फैलाने का कार्य किया जा रहा है। हम सबको इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। देश का विकास कार्य रुक गया है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। चीन में 24 घंटे में 50 हजार, जबकि देश में महज 450 युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार तो बच्चों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि आने वाले समय में भारत दुनिया का भविष्य है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान किसानों का है, लेकिन आज किसानों के ही सामने अंधेरा है। आने वाले समय में हिंदुस्तान और चीन में मुकाबला है। यह मुकाबला हथियारों से नहीं, बल्कि 21वीं सदी में कंपटीशन में होने वाला है। युवा आगे बढ़े तो यह देश चीन को भी पीछे छोड़ जाएगा। उन्होंने हर धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन तिलोई विधानसभा क्षेत्र के रस्तामऊ गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इम्तियाज अहमद खान की ओर से बनवाए गए स्कूल का अमेठी सांसद राहुल गांधी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में दो-तीन बड़ी समस्याएं हैं। देश में क्या-क्या हो रहा है। देश किस रास्ते पर चल रहा है। यह आपसे बताना चाहता हूं। बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे स्कूल में सवाल पूछते हैं तो उन्हें मास्टर जी डंडे मारते हैं। पर शिक्षकों को चाहिए कि वे प्यार से बच्चों के सवालों का जवाब दें। 21वीं सदी में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कंप्यूटर सीखना होगा। कंप्यूटर सीखने के बाद कोई अमेरिका, चीन तो कोई दुबई जाएगा और वहां पर देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं के सामने आज बहुत बड़ी चुनौती है। रोजगार देेने का वादा तो किया गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाति-पांति के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। एक-दूसरे से लड़ाया जा रहा है। इसके खिलाफ हम सबको आवाज उठानी होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने कार्यक्रम में लेट पहुंचने पर कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से माफी मांगी। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का हुआ जोरदार स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अमेठी सांसद राहुल गांधी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। राहुल को देखने के लिए आसपास के लोगों का मजमा लगा रहा। कई लोगों ने राहुल से मुलाकात करके अपना दुखड़ा सुनाया। इस पर राहुल ने समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इस दौरान राहुल ने सबका आभार जताया और कहा कि अमेठी के विकास का पहिया कभी नहीं रुकेगा।

बच्चों को अच्छे रास्ते पर चलने की दी सीख
अमेठी सांसद राहुल गांधी अपने करीब 20 मिनट के भाषण में जहां विपक्षियों पर हमलावर नजर आए, वहीं वहां मौजूद बच्चों को अच्छे रास्ते पर चलने की सीख भी दी। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों को हिंदी अच्छी आती है। सवाल पूछने पर सही से जबाव दिया। ऐसे बच्चे विदेशों में जाकर अपने देश का नाम रोशन करें। साथ ही देश को तोड़ने वाले और नफरत फैलाने वालों को जवाब भी दें।


बच्चों से राहुल बोले- अमेठी तो योगीजी चलाते हैं
रायबरेली में तिलोई में एक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी को बच्चों के सवालों से दो-चार होना पड़ा। बच्चों ने कानून के अमल पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, यह आप मोदीजी से पूछिए। बच्चों ने जब अमेठी के हालात पर सवाल दागा तो उनका जवाब था कि अमेठी तो योगीजी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed