फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पति से तकरार पर पत्नी ने जान दी

पति से तकरार पर पत्नी ने जान दी

Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पति से तकरार पर पत्नी ने जान दी
पति से तकरार पर पत्नी ने जान दी
विज्ञापन


सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में पति से तकरार होने पर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा पिपरौली निवासी संतोष कुमार पाल ने थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बैजवारी निवासी मिश्रीलाल की पुत्री रेनू देवी (22) से डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


संतोष वाहन चालक है, वह महमूदाबाद कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है। शनिवार को किसी बात को लेकर पति व पत्नी में कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद संतोष काम पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर रेनू ने कमरे की छत के कड़े में दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इससे रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई।

घटना के संबंध में संतोष ने पुलिस को बताया कि, उसने रेनू से प्रेम विवाह किया था। इस वजह से रेनू के मायके पक्ष से उसकी पटरी नहीं खाती थी।

संतोष ने बताया कि, शनिवार को रेनू मायके जाने की जिद कर रही थी, मगर उसके पास रुपये नहीं थे। इस वजह से उसे मायके भेजने से मना कर दिया। संतोष को भय था कि रेनू के मायके जाने पर विवाद भी हो सकता है।


इस वजह से उसने रेनू को मायके नहीं जाने की हिदायत भी दी। संतोष का कहना है कि, इसी डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर रेनू ने आत्महत्या कर ली।

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक की जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed