फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मरीजों को राहत, अब मिलेंगी सस्ती दवाएं

मरीजों को राहत, अब मिलेंगी सस्ती दवाएं

Wed, 11 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को राहत, अब मिलेंगी सस्ती दवाएं
मरीजों को राहत, अब मिलेंगी सस्ती दवाएं
विज्ञापन


रायबरेली। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते दामों मेें दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत अब जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे हालांकि जिले की पांच और सीएचसी में भी ये केंद्र खोले जाने हैं लेकिन पहले चरण में जिला अस्पताल को ही चुना गया है।

सरकारी अस्पतालों में तमाम ऐसी दवाओं की जरूरत रोगियों को होती है जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहतीं। ऐसे में लोगों को बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं।

मरीजों को सस्ते दामों में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जिला अस्पताल में खोलने की अनुमति दी है। पहले चरण में जिला अस्पताल की डेंटल यूनिट में यह केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए टेंडर का काम पूरा हो चुका है
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोले जाने से लोगों में खुशी है। अजय बाजपेयी का कहना है कि सरकार ने मरीजों के लिए बेहतर या व्यवस्था की है लेकिन इसका संचालन सही ढंग से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार मौर्या का कहना है कि बाजार में दवाएं बहुत महंगी होती हैं। कंचन का कहना है कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ते रेट में दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।


हर्षिता शुक्ला का कहना है कि जन औषधि केंद्र में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं जिससे मरीजों को परेशानी न हो।

सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि, जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

केंद्र के खुलने के बाद रोगियों को सस्ते दाम में जिला अस्पताल में दवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। निर्देश मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed