{"_id":"5accfc324f1c1bca3d8b4678","slug":"21523383346-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक दवा बेचने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कीटनाशक दवा बेचने वाला दबोचा
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली कीटनाशक बेचने वाला गिरफ्तार
रायबरेली। शहर के खालीसहाट में नकली कीटनाशक दवा बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। कंपनी के अधिकारी ने सोमवार शाम पुलिस के साथ छापा मारकर इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से करीब 500 शीशी दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी नकली दवा बनाकर किसानों को बेचता था। इस दवा का प्रयोग फसलों में लगने वाले कीड़े मारने में किया जाता है।
बिहार के मधुबनी जिले के खजौली निवासी चंद्रेश्वर सिंह डावस्गो साइंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जांच अधिकारी पद पर तैनात हैं। ये कंपनी मिराक्युलान कीटनाशक दवा बनाती है।
विज्ञापन
खालीसहाट का रहने वाला एक युवक इसी दवा के नाम पर नकली कीटनाशक दवा बनाकर बेच रहा था। इसकी सूचना पर जांच अधिकारी चंद्रेश्वर सिंह सोमवार शाम सदर कोतवाली पहुंचे।
पूरे घटनाक्रम से सदर कोतवाल अशोक सिंह को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ खालीसहाट में छापा मारकर आरोपी राहुल चौधरी को दबोच लिया।
कोतवाल ने बताया कि, मौके से 100 एमएल, 50 एमएल की करीब 500 दवा की शीशी मिली हैं। नकली कीटनाशक दवा की बिक्री की जा रही थी। आरोपी राहुल चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।