फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सांड़ को बचाने में तालाब में गिरी कार, दो लोगों की मौत

सांड़ को बचाने में तालाब में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Sat, 09 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सांड़ को बचाने में तालाब में गिरी कार, दो लोगों की मौत
ऊंचाहार/रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव में शुक्रवार की रात सांड़ को बचाने में एक कार तालाब में जा गिरी, जिससे उसमें सवार कांग्रेस के युवा ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो लोग पानी में डूब गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को ट्रैक्टर से खींचने की कोशिश की, लेकिन वह भी तालाब में पलट गया। बाद में पुलिस ने क्रेन से कार खिंचवाई और दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अरखा गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (24) पुत्र हरिकेश विश्वकर्मा युवक कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष था। शुक्रवार की रात वह कार से गांव के ही साथी अभिषेक मौर्य (24) पुत्र सूरजदीन मौर्य के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। घर लौटते समय लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर अरखा गांव के पास सड़क पर अचानक सामने सांड़ आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार तालाब में जा गिरी। तालाब गहरा होने के कारण कार पानी में समा गई, जिससे दोनों पानी में डूब गए। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसओ धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर से कार को खींचने का प्रयास किया, लेकिन रस्सा टूट जाने से ट्रैक्टर भी तालाब में पलट गया। ट्रैक्टर चालक दिनेश विश्वकर्मा ने भाग कर जान बचाई। बाद में रायबरेली से क्रेन व हाइड्रा मंगाकर कार को पानी से निकलवाया गया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो गई। एसओ ने बताया कि कार सहित पानी में डूबने से दोनों युवकों की मौत हुई है। उधर, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की मौत की सूचना से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह कांग्रेस के विधान सभा क्षेत्र प्रभारी प्रमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह राना, ऊंचाहार अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी, मेंहदी हसन, शाजू नकवी मौके पर पहुंचे और शोक जताया।
विज्ञापन


इनसेट
एक साथ जन्मे और एक साथ मरे
हादसे में मृत दोनों युवकों का जन्म एक ही दिन हुआ था। इसे इत्तेफाक समझें या देव संयोग कि दोनों का नाम भी एक ही पड़ा। दोनों साथ खेले और पढ़े। दोनों में गहरी मित्रता भी थी। दोनों का साथ में खाना और साथ में आना-जाना होता रहा। दोनों अपनी दाढ़ी व हेयर स्टाइल भी एक जैसा रखते थे। अब दोनों की मौत भी एक साथ हो गई। एक संयोग ये भी है कि दोनों के पिता की मौत भी पहले हो चुकी थी। इस बात को याद कर लोगों की आंखें नम हो गईं। अब जन्म से मौत तक की यारी के हर तरफ चर्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गांव में मातम का माहौल
हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि अभिषेक विश्वर्मा इस समय घर पर अकेला था। उसके बड़े भाई राम शंकर विश्वकर्मा आर्मी में है।ं उनकी पोस्टिंग इस समय असम है। उसकी मां व परिवार के लोग वहीं थे। घटना की सूचना के बाद परिवार वापस आ रहा है। वहीं अभिषेक मौर्य की मौत के बाद उसकी मां सूरसती बेहोश हो गई। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इनसेट
एसओ समेत पुलिस कर्मी तालाब में कूदे, एसएसआई घायल
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ अपनी जान की परवाह किए बगैर एसएसआई व सिपाहियों के साथ तालाब में कूद गए। कार को ट्रैक्टर से खिंचवाने का प्रयास किया, लेकिन रस्सा टूटा और ट्रैक्टर भी तालाब में पलट गया। एसओ समेत सिपाहियों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन एसएसआई यादवेंद्र सिंह भागने में चोटिल हो गए। कार निकालने के दौरान इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे जाम हो गया था। बाद में गदागंज व जगतपुर थाने की फोर्स बुलाई और तीन घंटे बाद हाईवे पर आवागमन चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed