फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   धूता में उर्मिला, बेनीकामा में अमर बने प्रधान

धूता में उर्मिला, बेनीकामा में अमर बने प्रधान

Tue, 04 Jul 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
धूता में उर्मिला, बेनीकामा में अमर बने प्रधान
धूता में उर्मिला, बेनीकामा में अमर बने प्रधान
विज्ञापन

जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्रामसभाओं में हुए उपचुनाव के बाद सोमवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना कराई गई। धूता में उर्मिला सिंह और बेनीकामा गांव के प्रधान पद पर अमर सिंह के सिर जीत की ताजपोशी हुई। जीत का एलान होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। एसडीएम ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपा।
कड़ी सुरक्षा के बीच जगतपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार सुबह मतगणना शुरू कराई गई। बेनीकामा में प्रधान के पद प्रत्याशी अमर सिंह को 665 मत और उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी माधुरी सिंह को 453 मत मिले। इस तरह अमर सिंह ने माधुरी को 202 वोटों से भारी शिकस्त दी। धूता गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी उर्मिला सिंह को 1060 मत और उनकी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राजवती को 727 वोट मिले। इस तरह उर्मिला ने राजवती को 333 मतों से हराया। विजेता प्रत्याशी उर्मिला भाजपा नेता बृजेश सिंह की मां भी हैं। जीत पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। एसडीएम मदन कुमार ने विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

राजू गौतम और दीननाथ बने ग्राम पंचायत सदस्य
इन्हौंना (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र सिंहपुर की ग्राम पंचायत जगतपुर में 1 जुलाई को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उप चुनाव के बाद सोमवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना कराई गई। इसमें वार्ड नंबर 5 से राजू गौतम ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रहलाद को 33 मतों से पराजित किया। वही वार्ड नं 11 में दीनानाथ ने अपने महिला प्रतिद्वंद्वी छेदाना को चार मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। दोनों वार्डों में एक-एक मत अवैध घोषित हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी अमेठी रामसूरत यादव ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed