{"_id":"5ec6b3be8ebc3e90835ddf30","slug":"2130-active-cases-of-corona-in-up-3099-recovered-and-went-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः प्रदेश में 2130 एक्टिव केस, 3099 ठीक होकर घर गए, 1230 प्रवासी पाए गए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः प्रदेश में 2130 एक्टिव केस, 3099 ठीक होकर घर गए, 1230 प्रवासी पाए गए पॉजिटिव
Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के लिए 78 हजार बेड की व्यवस्था है। इसे बढ़ाकर एक लाख तक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तर पर ही कोविड पॉजिटिव लोगों के इलाज के लिए एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पतालों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में 11 मई से ही एक्टिव केस कम हैं। वर्तमान में 2130 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 3099 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी संख्या में प्रवासियों के आने के कारण स्वास्थ्य विभाग में कोरोना जांच की क्षमता और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस समय प्रतिदिन लगभग 7 हजार टेस्ट की क्षमता है। इसे 10 हजार सैंपल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 85471 टीमें लगी हैं। इन टीमों ने 68.73 लाख घरों का सर्वेक्षण किया और 3.43 करोड़ लोगों की जांच की। आशा वर्कर अब तक 5.42 लाख प्रवासी कामगारों की जांच कर चुकी हैं। इनमें से 46152 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 1230 कोरोना संक्रमित मिले। आरोग्य सेतु एप के माध्यम से लक्षणों के आधार पर 401 लोगों को क्वारंटीन किया गया, जबकि 74 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 42 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि बुधवार को 6740 नमूनों की जांच की गई। पांच-पांच नमूनों के 772 पूल और दस-दस नमूनों के 65 पूल टेस्ट किए गए। इनमें से 178 पूल पॉजिटिव मिले। अब तक आइसोलेशन में 2194 लोगों को और क्वारंटीन में 13178 लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन