फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   211 chalan throuh ITMS

आईटीएमएस से पहले दिन 211 वाहनों का चालान

Fri, 02 Jul 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
211 chalan throuh ITMS
लखनऊ। राजधानी में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बृहस्पतिवार को वाहनों का ई-चालान शुरू हो गया। शाम सात बजे तक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 211 वाहन चालकों के फोटो सीसीटीवी कैमरों ने क्लिक किए हैं। इन वाहन चालकों के मोबाइल पर ई-चालान भेज दिए गए हैं। पहले दिन कंट्रोल रूम से सभी चौराहों पर एनाउंसमेंट करके वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के 132 प्रमुख चौराहे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों, ट्रैफिक सिग्नल व इंटरनेट नेटवर्क के जरिए लालबाग स्थित आईटीएमएस के कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। वहां से चौराहों के यातायात की निगरानी करने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल भी संचालित होते हैं। कंट्रोल रूम से जुड़े चौराहों के सीसीटीवी कैमरों से बृहस्पतिवार से ई-चालान भी शुरू कर दिया गया। इसके लिए कंट्रोल रूम में यातायात पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती बुधवार को ही कर दी गई थी।
विज्ञापन

आईटीएमएस कंट्रोल रूम के मुताबिक, पहले दिन शाम सात बजे तक 211 वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरों ने कैद किया है। इन सभी के मोबाइल पर ई-चालान भेजा गया है। इसके साथ ही आम लोगों में यातायात जागरूकता के उद्देश्य से चौराहों पर एनाउंसमेंट कराकर ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की जा रही है। कंट्रोल रूम से निगरानी में जिस भी चौराहे पर यातायात व्यवस्था में कोई खामी नजर आती है, तुरंत एनाउंसमेंट कराकर उसे दूर भी कराया जाता है। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि आईटीएमएस से ई-चालान बृहस्पतिवार को शुरू हो गए हैं। हम राजधानी का यातायात सुगम बनाने का प्रयास कर रहे हैं, आम जन को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करके इसमें सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed