{"_id":"670bdfa9b2dce42efa0797b4","slug":"21-devotees-injured-in-pick-up-accident-in-raebareli-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप पलटी, 21 घायल
Sun, 13 Oct 2024 08:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:45 PM IST
सार
रायबरेली में दो दर्जन लोग रविवार की दोपहर पिकअप में बैठकर क्षेत्र के गोकना घाट पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे तभी सूची खरौली मार्ग पर गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकप सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में हुए घायल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट जा रहा पिकअप किसुनदासपुर गांव के पास पलट गई। उसमें सवार सवार 21 लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मिश्रपुर मजरे नेवादा गांव से दो दर्जन लोग रविवार की दोपहर पिकअप में बैठकर क्षेत्र के गोकना घाट पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे तभी सूची खरौली मार्ग पर गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकप सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में पिकअप सवार देशराज (45), प्रतिमा (35), निशा (18), उमेश (49), शुभम पटेल (27), रुचि (18), कीर्ति (23), सुमित पाण्डेय (11), रामरती (55), अनामिका (14), तारावती (60), मीरा कुमारी (58), नीलू (19), रेशमा (13), रामू (48), रूमा (22), दशरथ (70), हरी (48), अखिलेश (18), धर्मेश (42), सुभागा (60) हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल रेशमा, रामरती, निशा, शुभम, दशरथ व मीरा कुमारी व नीलू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।