फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 AYUSH experts will be recruited in government hospitals

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में 21 आयुष विशेषज्ञों की होगी भर्ती

Mon, 11 Nov 2024 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
21 AYUSH experts will be recruited in government hospitals
लखनऊ। शहर के सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिट का संचालन हो रहा है। हालांकि, इनमें से कई जगह आयुष विशेषज्ञ नहीं हैं। इसे देखते हुए एनएचएम ने 21 आयुष चिकित्सकों की भर्ती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन




वॉक इन इंटरव्यू के जरिये संविदा पर आयुष डॉक्टरों का चयन होगा। अफसरों का कहना है कि उम्मीद है कि इसी साल डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

एनएचएम ने आयुष विशेषज्ञों की भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक करीब 12 साल बाद ये भर्तियां होंगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमोदन लेने बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




यूनिट से गायब रहते हैं विशेषज्ञ



राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिट चल रही है। इनमें से कई जगह आयुष चिकित्सक न होने से मरीज दूसरी जगह इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। लोकबंधु अस्पताल में आयुष यूनिट का तो संचालन हो रहा है, पर यहां एक भी आयुष चिकित्सक नहीं है। यूनानी विधा के डॉक्टर को इस यूनिट में तैनात किया गया है। अफसरों का कहना है आयुर्वेद डॉक्टर का पद काफी लंबे समय से खाली है। उधर, बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय में भी आयुर्वेद विशेषज्ञ नहीं हैं। इसी तरह कई अन्य अस्पतालों में आयुष यूनिट का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed