फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   डेथ सर्टिफिकेट के फेर में फंसा अंतिम संस्कार

डेथ सर्टिफिकेट के फेर में फंसा अंतिम संस्कार

Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेथ सर्टिफिकेट के फेर में फंसा अंतिम संस्कार
रायबरेली। डेथ सर्टिफिकेट के चक्कर में रविवार को एक बुजुर्ग हरिपाल सिंह का अंतिम संस्कार ही अधर में लटक गया। इससे परिवारीजन सकते में आ गए।
विज्ञापन



परिवारीजनों ने अपने परिचित भाजपा नेता को सीएचसी से प्रमाणपत्र लाने भेजा लेकिन डॉक्टरों ने इनकार कर दिया। इस पर हंगामा होने लगा।


भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। इस पर मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक रामनरेश रावत मौके पर पहुंचे और किसी तरह प्रमाणपत्र दिलवाया। हालांकि काफी-मनौव्वल से करीब दो घंटे बाद घाट पर अंतिम संस्कार हो गया था।


संजय नगर निवासी हरिपाल सिंह (75) की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां डॉ. एसपी सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



लेकिन डॉक्टर ने मृतक की इंट्री अस्पताल के दस्तावेज में नहीं की। उधर, परिवारीजन रविवार को शव लेकर कानपुर गंगा घाट पहुंचे तो घाट प्रबंधन ने बिना डेथ सर्टिफिकेट के दाह संस्कार से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच परिवारीजनों ने अपने परिचित भाजयुमो नगर अध्यक्ष सचिन सोनी को डेथ सर्टिफिकेट लेने अस्पताल भेजा। यहां रिकार्ड में नाम न होने से डॉ. प्रभात मिश्रा ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने से मना कर दिया।



इस पर गुस्साए कार्यकर्ता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीश चौधरी के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद ही क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत भी अस्पताल पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।


अस्पताल अधीक्षक डॉ. एके जैसर ने मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया। प्रमाणपत्र न होने से करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed