{"_id":"5af87a024f1c1bdb408b504f","slug":"201526233602-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों के हमले में 13वीं मौत, भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों के हमले में 13वीं मौत, भड़के लोग
Updated Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों के हमले में 13वीं मौत, लोग भड़के
सीतापुर। आदमखोर कुत्तों के आतंक से निजात के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के दो दिन बाद रविवार को खैराबाद में फिर एक बालिका की जान चली गई। खेत में गेहूं की बालियां बीनने गई बालिका पर आदमखोर कुत्तों ने हमला कर उसे निवाला बना लिया।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बालिका का शव लखनऊ-सीतापुर हाई-वे पर रखकर प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज से गुस्साए ग्रामीणों और पुलिस में जमकर पथराव भी हुआ।
स्थिति तनावपूर्ण देख कई थानों की पुलिस व पीएसी को मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान हंगामे को लेकर नगर विधायक राकेश राठौर व पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। इस घटना के चलते आदमखोर कुत्तों के हमलों में जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या 12 से बढ़कर 13 हो गई है।
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर चिलवारा निवासी छंगा की पुत्री रीना (12) रविवार को गांव के बाहर खेतों में गेहूं की बालियां बीनने गई थी। इसी बीच आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया।
रीना की चीख सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की तरफ दौड़े और कुत्तों को खदेड़ा। मगर तब तक कुत्तों के हमले में रीना की मौत हो चुकी थी।
बालिका की मौत की खबर जैसे ही गांव व आसपास के क्षेत्र में फैली, सैकड़ों ग्रामीण महेशपुर गांव पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद गांव के लोग शव लेकर प्रदर्शन करते हुए हाई-वे की तरफ चल दिए।
रास्ते में पुलिस ने कई बार शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव देने से इंकार कर दिया। ग्रामीण खैराबाद थाना क्षेत्र में धनीपुर के पास सीएमओ कार्यालय के सामने हाई-वे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।
इसकी सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी, एडीएम विनय पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय, एएसपी मधुबन सिंह व महेंद्र प्रताप चौहान शहर कोतवाली, खैराबाद, मछरेहटा, तालगांव, मानपुर, कमलापुर आदि थानों की पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।
वहां जाम हटाने को लेकर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मची तो पुलिस ने बालिका का शव कब्जे में ले लिया। वहीं, लाठीचार्ज से ग्रामीण भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।
जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी पथराव किया। करीब पौन घंटे तक हाई-वे पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। जिन्हें शहर कोतवाली ले जाया गया। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उधर, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सदर विधायक राकेश राठौर ने लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी जताई और पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों से सहानुभूति पूर्वक बातचीत करने को कहा। इसको लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हो गई।