{"_id":"5ae8b6444f1c1b5d098b7802","slug":"201525200452-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा खाने पर युवती ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा खाने पर युवती ने जान दी
Updated Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में धोखा खाने पर युवती ने जान दी
सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में प्यार में धोखा मिलने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी है।
महोली के ग्राम खम्हरिया निवासी इंद्रेश्वर वर्मा की पुत्री रूबी (20) का गांव के ही राजू से प्रेम प्रसंग चलता था। आरोप है कि राजू ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया था। इधर राजू शादी करने से इंकार करने लगा।
इस बात से क्षुब्ध होकर मंगलवार को रूबी ने कमरे की छत से दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इससे रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में रूबी के भाई आशीष वर्मा ने गांव के ही राजू पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आशीष ने इस संबंध में राजू के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि, राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राजू से प्यार में धोखा खाने के कारण युवती ने जान दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।