फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में मायके में रह रही पत्नी को लेने आए पति ने शनिवार को कुल्हाड़ी से गला काटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया। वारदात की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अवैध संबंध होने के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में दोपहर में अपने मायके में रह रही जावित्री (35) पत्नी राहुल खाना बनाने के लिए मसाला पीसने जा रही थी। इसी दौरान मायके में रह रही पत्नी को लेने आया उसका पति राहुल दूसरे के साथ नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाते हुए कहासुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान ही राहुल ने कुल्हाड़ी से जावित्री की गर्दन काट दी। हत्या के बाद स्वयं राहुल थाने पहुंच गया। जावित्री की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतका के पिता बाबादीन ने बताया कि 9 जुलाई 2016 को अपनी बेटी जावित्री की शादी समेसी थाना नगराम जनपद लखनऊ निवासी राहुल पुत्र शीतल के साथ की थी। इससे जावित्री को करीब डेढ़ साल का एक बेटा भी है। दामाद आए दिन बेटी को परेशान करता था।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले 20 दिन से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी। चार दिन पहले दामाद घर बेटी को लेने आया था और कहासुनी के बाद उसने जावित्री की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर एसओ अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि पत्नी के दूसरे के साथ संबंध होने के शक में पति ने ही कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद थाने भी पति पहुंच गया। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पता था बेटी को मार देगा दामाद
मृतका के पिता बाबादीन के बेटी की हत्या से आंसू नहीं थम रहे थे। उसका कहना था कि क्या कसूर था बेटी का। उसने तो अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज देकर बेटी की शादी की थी। पर क्या पता था कि दामाद ऐसा निकलेगा और लाड़ प्यार से पाली गई बेटी की हत्या कर देगा। मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed