{"_id":"5a0dcf7c4f1c1bd9538bd9fc","slug":"201510854524-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर सहित टैंकर पलटने से वाचर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर सहित टैंकर पलटने से वाचर की मौत, चालक घायल
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बरुनी नाले के निकट पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे वन विभाग के वाचर की मौत हो गई तथा चालक घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नेशनल हाईवे निर्माण में लगा टैंकर सहित ट्रैक्टर वापस प्लांट की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर पर वन विभाग में वाचर पद पर तैनात ग्राम डालपुर बकौली निवासी रंगीले (55) भी बैठे थे। बरुनी नाले के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर रंगीले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक जनपद फिरोजाबाद निवासी संजय (40) गंभीर रुप से घायल हो गया। संजय को सीएचसी गैसड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वाचर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि वाचर ड्यूटी खत्म कर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था। कोतवाल अवधेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।