{"_id":"595a98664f1c1bea0b8b4611","slug":"201499109478-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल
रायबरेली। जिले में सोमवार को एक बार फिर बारिश होने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर समेत करीब 100 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा रविवार से खीरों और राही ब्लॉक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दूसरे दिन भी बिजली नहीं मिल सकी। हाईटेंशन लाइनों में फॉल्ट आने से शहर के इंदिरा नगर, तेलियाकोट, प्रगतिपुरम की बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र का सलोन और सूची सब स्टेशन भी बंद रहा।
सोमवार शाम बारिश होने से शहर के इंदिरा नगर उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इसी लाइन से ग्रामीण क्षेत्र का कठगर उपकेंद्र जुड़ा है। दोनों उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। त्रिपुला ट्रांसमिशन से सलोन और सूची उपकेंद्र को जाने वाली लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति गुल रही। इसके अलावा शहर के तेलिया कोट, प्रगतिपुरम के कई फीडरों में फॉल्ट आने से उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
वहीं रविवार की तेज बारिश से त्रिपुला ट्रांसमिशन से खीरों और सेमरी विद्युत उपकेंद्र को जाने वाले हाईटेंशन लाइन ध्वस्त हो गई। कई जगह पेड़ की डालें तारों पर आ जाने से दूसरे दिन भी बिजली बहाल नहीं सकी। इसी तरह त्रिपुला विद्युत उपकेंद्र से निकले मुंशीगंज फीडर में फॉल्ट आने लोग बेहाल रहे। देर शाम तक शहर के इंदिरा नगर और सलोन, सूची, खीरों, राही ब्लॉक क्षेत्र की आपूर्ति बहाल नहीं की। इससे करीब 100 से ज्यादा गांवों के 80 हजार उपभोक्ता अंधेरे में रहे। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का दावा है कि टीमें लगी हुईं हैं। जल्द फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।