फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   201 corrupt workers forcefully retired from yogi government, strict punishment for 417

योगी सरकार में 201 भ्रष्ट व नाकारा कर्मी जबरन रिटायर, 417 को कड़ा दंड, जल्द और की छंटनी

Thu, 04 Jul 2019 01:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 04 Jul 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
201 corrupt workers forcefully retired from yogi government, strict punishment for 417
योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भ्रष्ट व नाकारा कर्मियों को नौकरी से बाहर करने के लिए शुरू की गई स्क्रीनिंग का असर दिखने लगा है। योगी सरकार के दो साल के कार्यकाल में अब तक विभिन्न विभागों के ऐसे 201 कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई जबकि 417 को कड़ा दंड दिया गया है। दंड पाने वालों की वेतनवृद्धि व पदोन्नति रोकने तथा पदावनत करने के साथ-साथ कड़ी चेतावनी दी गई है। कुछ और कर्मियों की छंटनी जल्द होने की संभावना है। 
विज्ञापन


दरअसल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट-नाकारा अफसरों व कर्मचारियों को सिस्टम से बाहर करने के लिए 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 31 मार्च, 2017 तक 50 साल की उम्र पार कर चुके सरकारी कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए विभिन्न विभागों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया था। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी की 31 मार्च, 2017 से 19 मार्च, 2018 के बीच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन

फिर से की जा रही स्क्रूटनी

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर भ्रष्ट व नाकारा कर्मियों को सेवा से बाहर करने का फरमान जारी किया है। इस बार 31 मार्च 2019 को 50 साल की उम्र पूरी कर चुके कर्मियों की स्क्रीनिंग हो रही है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों व जिलों से 3 जुलाई (बुधवार) तक स्क्रीनिंग रिपोर्ट मांगी गई है। इस महीने के अंत तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद फिर बड़ी संख्या में कार्रवाई संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed