फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 New covid pateint in lucknow

Lucknow News: 200 नए मरीज मिले, 571 पहुंचा सक्रिय केसों का आंकड़ा, एक दिन में नए संक्रमित मिलने का नया रिकॉर्ड

Sat, 15 Apr 2023 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
200 New covid pateint in lucknow
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को 200 नए संक्रमित मिले। इस साल एक दिन में मरीज मिलने का यह नया रिकॉर्ड है। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी की स्थिति गंभीर नहीं हैं। उधर, 43 मरीजों ने वायरस को मात दी। इससे सक्रिय केसों का आंकड़ा 571 पहुंच गया है।लखनऊ में इससे पहले बीते साल अप्रैल में एक दिन में दो सौ मरीज मिले थे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 34 मरीज आलमबाग में मिले। कैसरबाग व अलीगंज में 27-27 संक्रमित सामने आए। इंदिरानगर में 24 और एनके रोड इलाके में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सरोजनीनगर में 17, चिनहट में 15, सिलवर जुबली में 14, रेडक्रॉस इलाके में सात नए केस मिले। ऐशबाग, बीकेटी, गुडंबा, माल, मलिहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा आठ अन्य कोविड मरीज मिले। राजधानी के अस्पतालों में इस वक्त कुल 14 संक्रमित भर्ती हैं। इनमें से 11 पुरानी बीमारी की वजह से हॉस्पिटल लाए गए थे। जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तो दूर दवा किट नहीं मिल रही मरीजों को

लखनऊ। एक ओर कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग नहीं कर रहा है। इसका कारण मैनपावर की कमी बताया जा रहा है। ऐसे में मरीजों के परिवारीजन खुद अस्पताल जाकर जांच करवा रहे हैं। संक्रमितों को दवा की किट भी आसानी से घर पर नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गॉल ब्लेडर में स्टोन के ऑपरेशन के लिए बलरामपुर अस्पताल में जांच कराने पर डालीगंज की प्रियांशी राठौर कोविड पॉजिटिव निकलीं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। पति कुलदीप ने बताया कि रैपिड रिस्पॉन्स टीम जांच के लिए नहीं पहुंची। घरवालों ने खुद अस्पताल जाकर जांच कराई। उधर, अफसर 49 टीमों से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व दवा किट बांटने का दावा कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, एक-दो दिन में मैनपावर मिलने की उम्मीद है।




कमांड सेंटर से हाल तक नहीं लिया

एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ निवासी अरविंद कुमार तिवारी की 13 अप्रैल को रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। हालांकि, इसके बाद भी न तो कमांड सेंटर से कॉल आई और न उन्हें दवा की किट मिली। उधर, संक्रमित निकले मानकनगर इलाके के मिथलेश त्रिपाठी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए भी कोई टीम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed