{"_id":"2215f105e95871a4a3c56fc5e9b69e39","slug":"200-bjp-leaders-from-up-will-attend-modi-s-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, मोदी की ताजपोशी में कौन हैं शामिल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, मोदी की ताजपोशी में कौन हैं शामिल?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के भी लगभग 200 भाजपाइयों को भी न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) शामिल हैं।
इसके अलावा मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के क्षेत्र लखनऊ के 25-25 अन्य लोगों बुलाया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यसमिति में किसी भी रूप में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित हैं।
सांसद तो रहेंगे ही। पर, खास बात यह है कि जिन सात स्थानों पर पार्टी को मुलायम व सोनिया गांधी के परिवार से हारना पड़ा है, उन्हें भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी मिली है कि लखनऊ के बारे में जानकारी मिली है कि लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व महापौर डॉ. एस.सी. राय, निवर्तमान सांसद लालजी टंडन सहित अन्य कुछ प्रमुख लोगों का बुलावा आया है।
विज्ञापन
कल्याण सिंह और अन्य कुछ प्रमुख लोग भी समारोह में आमंत्रित हैं।