फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 people injured when a truck hit by a bus in Ayodhya.

अयोध्या में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 यात्री घायल

Wed, 11 Mar 2020 08:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Mar 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
20 people injured when a truck hit by a bus in Ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बिहार जा रही खतौली डिपो की बस को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, हादसे से फोरलेन की एक लेन पर जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से किनारे कराकर आवागमन सुचारु कराया। हादसा रुदौली कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर टाटी बाबा मुजफ्फरपुर के पास हुआ।
विज्ञापन


रविवार देर रात रुदौली कोतवाली अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर टाटी बाबा मुजफ्फरपुर के पास दिल्ली से बिहार जा रही खतौली डिपो की रोडवेज बस को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस पर सवार 20 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी इंचार्ज आरसी यादव, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्य ने फोर्स के साथ पहुंच कर पीआरवी-0921 व 0922 की मदद से घायलों को सीएचसी रुदौली पर भिजवाया। सीएचसी के चिकित्सक एचएल सरोज ने बताया कि सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

ये हादसे में हुए घायल

घायलों में हीरा राम पुत्र नगीनाराम, निवासी गोपाल गंज बिहार, राम अवध पुत्र सचितराम निवासी गोपाल गंज बिहार, जलंधर पुत्र हीराराम निवासी गोपाल गंज बिहार, कुंवर राम पुत्र फूलचंद निवासी गोपाल गंज बिहार, ओमप्रकाश राम पुत्र नवल राम निवासी गोपाल गंज बिहार, काशीनाथ पुत्र बद्रीराम निवासी मधुबन बिहार, सविता देवी पत्नी अनिल कुमार  निवासी गोरखपुर, अनिल गौड़ पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी गोरखपुर, राजेश कुमार पुत्र सुगनि राम निवासी गोपालगंज बिहार, कृष्णनाथ राम पुत्र बचीनराम निवासी गोपाल गंज बिहार आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed