फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 districts got elected for construction of mini stadium.

UP News: जहां एक भी नहीं, वहां सबसे पहले बनेगा स्टेडियम, 20 जिले चुने गए

Fri, 09 Feb 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

यूपी में पहले चरण में सात जिलों में जल्द ही मिनी स्टेडियम बनेगा। इसके लिए 20 जिलों चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
20 districts got elected for construction of mini stadium.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए हर ब्लाॅक में मिनी स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। इसके तहत सबसे पहले उन जिलों में स्टेडियम बनाया जाएगा, जहां पर अभी तक एक भी स्टेडियम नहीं है। ऐसे ही 20 जिलों को चिह्नित किया गया है। पहले चरण में सात जिलों सिद्धार्थनगर, झांसी, सहारनपुर, संतकबीरनगर, चित्रकूट, चंदौली और फतेहपुर में एक-एक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा में बृहस्पतिवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी सपा विधायक स्वामी ओमवेश के एक सवाल के जवाब में दी है। सपा विधायक ने बिजनौर के तीन ब्लाॅक में स्टेडियम बनाने की मांग रखी। इसका जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने सभी जिलों के हर ब्लाॅक में मिनी स्टेडियम के साथ ही खेल सुविधाएं मुहैया कराने का फैसला किया है। सपा सदस्य अभय सिंह ने सवाल किया कि क्या पीएम कुसुम योजना के तहत दो एकड़ के कम की खेती करने वाले किसानों को भी लाभ दिया जाएगा और इन्हें पंपिंग सेट लगाने के लिए निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जवाब में कहा कि योजना के तहत पहले ही 10 डिस्मिल जमीन वाले किसानों से लेकर दो एकड़ वाले किसानों को लाभ दिया जा रहा है। सपा के सचिन यादव और डॉ. रागिनी के संयुक्त सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि वैश्विक निवेश सम्मेलन के बाद अब तक तक तीन बार भूमिपूजन हो चुका है। इनमें हुए एमओयू में से 536 परियोजनाओं को लगाने का काम शुरू हो चुका है और 894 परियोजनाएं प्रक्रियाधीन है। इनके जरिये तीन लाख 31 हजार 769 युवकों को रोजगार दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed