{"_id":"6499d0c562573eaaa1004978","slug":"20-composite-schools-will-get-455-sets-of-furniture-raebareli-news-c-13-1-308189-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 कंपोजिट विद्यालयों को मिलेंगे 455 सेट फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 कंपोजिट विद्यालयों को मिलेंगे 455 सेट फर्नीचर
Mon, 26 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 20 कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए 455 सेट फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 1365 बच्चों को डेस्क-बेंच पर बैठने की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि अभी फर्नीचर के लिए कोई बजट नहीं मिला है, लेकिन फर्नीचर के लिए उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिले में संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों को फर्नीचर सुविधा उपलब्ध करानी है। सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पहले ही फर्नीचर मुहैया कराया जा चुका है। कंपोजिट विद्यालयों में फर्नीचर नहीं मिल पाए थे। कंपोजिट स्कूल में प्राथमिक (कक्षा एक से पांच तक) और उच्च प्राथमिक (कक्षा छह से आठ तक) विद्यालय एक साथ चलते हैं। जिन कंपोजिट स्कूलों में फर्नीचर नहीं है, वहां व्यवस्था कराई जाएगी।
जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बताया कि 20 कंपोजिट विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जहां कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इन विद्यालयों में 455 सेट डेस्क-बेंच की आपूर्ति होनी है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही फर्नीचर की खरीद के संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई है। एक सेट फर्नीचर पर तीन बच्चों के बैठने की सुविधा रहेगी। जल्दी ही बजट मिलने की उम्मीद है।