{"_id":"5f4e1c688ebc3e546d550c6c","slug":"2-75-crores-will-be-spent-in-ayodhya-to-pass-the-ram-mandir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राममंदिर का नक्शा पास होने में खर्च होंगे 2.75 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राममंदिर का नक्शा पास होने में खर्च होंगे 2.75 करोड़ रुपये
Tue, 01 Sep 2020 03:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या विकास प्राधिकरण के दाखिल राममंदिर का नक्शा पास होने में पौने तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें विकास शुल्क, अनुरक्षण शुल्क, नक्शा ले-आउट शुल्क व मजदूरी शुल्क शामिल है। हालांकि ये आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है। इसमें कितना शुल्क जमा करना है और किन-किन शुल्कों पर छूट मिलेगी, ये प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में तय होगा।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि पूजन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर का नक्शा पास कराने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया है। इसके बाद से प्राधिकरण लगातार परीक्षण कर रहा है। नींव से लेकर लंबाई, ऊंचाई, चौड़ाई व कवर्ड एरिया की नापजोख का कार्य चल रहा है।
हालांकि पूरा कार्य विकास प्राधिकरण बंद कमरे में कर रहा है। सोमवार को दिनभर उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल की देखरेख में विभिन्न शुल्कों की गणना का कार्य चला। शुल्कों में मुख्य रूप से विकास शुल्क, पर्यवेक्षण शुल्क, नक्शा ले-आउट शुल्क व मजदूरी शुल्क शामिल है। विकास शुल्क 13 हजार वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया पर लगेगा। विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप विकास शुल्क 472 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन
इस मद के शुल्क में लगभग 61 लाख 36 हजार रुपये आएंगे। इसमें धार्मिक संस्था को 65 प्रतिशत छूट का भी प्राविधान है लेकिन छूट का फैसला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में होगा। इसके साथ ही मजदूरी शुल्क भी लगेगा जो कुल निर्माण राशि का एक प्रतिशत होगा। इसके अलावा प्राधिकरण अपने पर्यवेक्षण कार्य के लिए भी शुल्क लेगा। साथ ही नक्शा ले-आउट का शुल्क भी प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से जमा होगा।
इन दोनों शुल्कों में विकास अनुज्ञा व भवन अनुज्ञा निर्धारित दर से अलग-अलग जोड़ी गई है। इन सबकी गणना देर शाम तक चलती रही। हालांकि देर शाम नक्शे पर आना वाला पूरा शुल्क जोड़कर निकाल लिया गया है। सूत्रों के अनुसार राममंदिर का नक्शा पास होने में पौने तीन करोड़ रुपये के आसपास धनराशि लगेगी। हालांकि ये अभी फाइनल धनराशि नहीं है। इसका फैसला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में होगा।
राममंदिर का नक्शा पास करने के लिए बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। बोर्ड की बैठक बंद कमरे में होगी। इसमें विभिन्न शुल्कों पर छूट समेत नक्शा पास किया जाएगा। बताया ये जा रहा है कि इसी दिन ट्रस्ट से नक्शा पास कराने की फीस जमा कराई जाएगी और गुरुवार को नक्शा पास होने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।