{"_id":"6108c91b0f77232fed3374cd","slug":"2-46-lakh-ayushman-card-issued-in-last-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत पखवाड़ा: सात दिन में बने 2.46 लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का करा सकते हैं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत पखवाड़ा: सात दिन में बने 2.46 लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का करा सकते हैं इलाज
Tue, 03 Aug 2021 10:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:16 AM IST
सार
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए 26 जुलाई से 1 अगस्त तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अब इस योजना में करीब 40 लाख अन्त्योदय कार्डधारक परिवार को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भारत पखवाड़े अभियान के तहत सात दिन में 2.46 लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। यह पखवाड़ा नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जिन लोगों को प्रधानमंत्री का पत्र मिला है, वे अपने आसपास लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त में कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए 26 जुलाई से 1 अगस्त तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अब इस योजना में करीब 40 लाख अन्त्योदय कार्डधारक परिवार को भी शामिल किया गया है। इस योजना में हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसमें कैंसर, किडनी, दिल की बीमारियों सहित एक हजार से ज्यादा बीमारी कवर की जाती है।
विज्ञापन
इन बीमारियों का हो सकता है उपचार
कार्डधारक मैटरनल हेल्थ, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीबी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबीटीज, कोरोनरी बायपास, घुटना बदलना, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले आदि से संबंधित बीमारियों का उपचार कराया जा सकता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन या ऑफलाइन जांच सकते हैं पात्रता
योजना के दायरे में आते हैं कि नहीं, इसका पता ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से पता करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पीएमजेएवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन किया जा सकता है। अपने मोबाइल से 14555 या 180018004444 डायल करके भी जानकारी ली जा सकती है।