{"_id":"6a5e8982f3c96e1ce40e9ae4","slug":"193-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-a-work-from-home-job-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1838174-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1.93 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 1.93 लाख की ठगी
Tue, 21 Jul 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई की राजीव गांधी कॉलोनी निवासी प्रियंका शर्मा ने 1.93 लाख की साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई।
प्रियंका के मुताबिक कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम के लिए आवेदन किया था। ऐसे में उनके पास एक युवक ने संपर्क किया और होटलों की रेटिंग का टास्क देकर रुपये कमाने की बात कही। झांसे में लेने के लिए ठग ने उन्हें कुछ रकम भी दी। फिर कई टुकड़ों में प्रीपेड टास्क का झांसा देकर उनसे 1.93 लाख रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।