फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.92 crores extorted in the name of investment in crypto currency

Lucknow News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 1.92 करोड़ ऐंठे

Fri, 06 Jun 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
1.92 crores extorted in the name of investment in crypto currency

विज्ञापन

लखनऊ। क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर साइबर ठग ने गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी व्यापारी शलभ पांडेय से 1.92 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।



शलभ के मुताबिक 26 अप्रैल को फेसबुक पर उनकी दोस्ती भाविका शेट्टी से हुई। उसने बताया कि वह कोलकाता में स्कूल और वृद्धाश्रम खोलने की योजना बना रही है। इभाविका ने खुद को क्रिप्टो करेंसी कंपनी में निवेश संबंधी मामलों का विशेषज्ञ बताया।
विज्ञापन




झांसे में आए शलभ ने भाविका के कहने के मुताबिक एक्स एमईएक्स व्हाट्सएप आधारित पोर्टल के माध्यम से 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद उनके पोर्टफोलियो में लाभ और बोनस दिखने लगा। भाविका ने उन्हें और निवेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में शलभ ने 17 मई तक कई बार में एक करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये 11 खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, जब उन्होंने मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो भाविका ने 49 लाख रुपये अमेरिकी टैक्स और भारत-पाक के बीच तनाव के कारण 53.82 लाख रुपये का टैक्स भरने की बात कही। शलभ के मना करने पर पोर्टल से उनका पोर्टफोलियो हटा दिया और व्हाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया।




ठगी का अहसास होने पर शलभ ने दो जून को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि तहरीर पर आईटी एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने जिन खातों में रकम डाली, उनका ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed