{"_id":"5ae899cf4f1c1b87098b7464","slug":"191525193167-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 एटीएम कैशलेस, उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 एटीएम कैशलेस, उपभोक्ता हुए परेशान
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में एटीएम व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। मंगलवार को भी दिन भर उपभोक्ता एटीएम से धन निकासी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 125 एटीएम में से 45 एटीएम पर नो कैश का बोर्ड टंगा रहा। ऐसे में उपभोक्ता धन निकासी की उम्मीद में एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को विवश हुए। एटीएम से कैश न निकलने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वयं के पैसे के लिए इस तरह की आपाधापी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
तेजी से चल रहे सहालग के दौर के बीच एटीएम में कैश न होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मंगलवार को भी उपभोक्ता कैश निकालने के लिए कार्ड लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटते नजर आए। जिला मुख्यालय पर विभिन्न बैंकों के 24 से अधिक एटीएम लगे हैं। परंतु मंगलवार को इक्का-दुक्का एटीएम को छोड़कर अधिकांश में धनाभाव का संकट रहा। टांडा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का एटीएम कैश न होने के चलते उपभोक्ताओं को अपनी सुविधा का लाभ नहीं दे सका। इसी तरह फैजाबाद रोड स्थित एचडीएफसी व एक्सिस बैंक शाखा का एटीएम भी पैसों से महरूम रहा। यहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी तरफ पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक का एटीएम भी धनाभाव के चलते नहीं चल सका। रोडवेज व शहजादपुर क्षेत्र में भी लगे अधिकांश एटीएम कैश न होने के चलते उपभोक्ताओं के लिए छलावा साबित हुए। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 125 एटीएम में से करीब 45 एटीएम पर नो कैश का बोर्ड टंगा रहा।
एटीएम से धन निकासी न हो पाने की स्थिति में उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। पुराने तहसील तिराहे के निकट लगे एटीएम के पास मिले बेवाना के प्रदीप सिंह पैसों को लेकर खासे परेशान नजर आए। बताया कि उनकी ससुराल में लड़की की शादी है। आवश्यक सामानों की खरीदारी करनी है, लेकिन पैसा ही नहीं निकल पा रहा है। रोडवेज पर मिले कटेहरी के ध्रुव, महरुआ के जगदंबा प्रसाद भी एटीएम से धन निकासी के लिए भटकते दिखे। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद खराब है। उपभोक्ताओं को स्वयं के पैसों के लिए इस तरह की मुश्किलों से जूझना चिंताजनक है। शासन व प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एलडीएम एके सिंह ने कहा कि कैश की व्यवस्था सुनिश्चित हो पा रही है। ज्यादा से ज्यादा एटीएम को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही एटीएम को सुचारू किया जाएगा।