{"_id":"5ad4ecaf4f1c1b340a8b4e41","slug":"191523903663-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर पूरे 24 घंटे रहेगा शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर पूरे 24 घंटे रहेगा शुभ मुहूर्त
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अक्षय तृतीया पर्व 18 जून को मनाया जाएगा। समाजसेवी पं. जगदीश शुक्ल बताते हैं कि इस दिन पूरे 24 घंटे शुभ मुहूर्त है।
पं. जगदीश शुक्ल ने बताया कि, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। कमल या गुलाब का फूल चढ़ाएं। सेब, केला, मिष्ठान से प्रभु का भोग लगाएं। पुरोहितों तथा गरीबों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें। अक्षय तृतीया सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। ये अच्छे काम शुरू करने का दिन है। उधर, परशुराम जयंती मनाने के लिए भी तैयारियां तेज हो गई हैं। सुपर मार्केट में श्री भगवान परशुराम जन चेतना मंच के तत्वावधान में समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवयोगी बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य श्री मौनी महाराज (सगरा आश्रम अमेठी) करेंगे। इसके पहले मोटल तिराहे से जुलूस निकाला जाएगा। सुपर मार्केट में ही ऊं शिवशक्ति मानव सेवा मंडल की ओर से भंडारा आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों में राजेंद्र अवस्थी, सूर्यकांत मिश्र, मंटू शुक्ल, कमलेश द्विवेदी, कपिल अवस्थी, शीतला शंकर मिश्र, जगदीश त्रिवेदी, हरिश्चंद्र शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, पीएस तिवारी, विनोद वाजपेयी आदि लगे हैं।