{"_id":"5a467fb54f1c1bd1408bf9e6","slug":"191514569653-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटी क्लब ने दो सौ रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटी क्लब ने दो सौ रन से जीता मैच
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा स्टेडियम में चल रही लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां मैच
बहराइच। इंदिरा स्टेडियम में चल रहे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां मैच यूनिटी क्रिकेट क्लब व बहराइच क्रिकेटर्स की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान यूनिटी क्लब की टीम ने मैच को 200 रनों से जीत लिया।
जिला स्तरीय अंडर 16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के सचिव इशरत महमूद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनिटी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाये।
टीम की ओर से प्रकाश ने 99, तुषार ने 79 व अनम अली ने 34 सर्वाधिक रन बनाये। बहराइच क्रिकेटर्स की ओर से गेंदबाजी कर रहे अनिकेत ने एक विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच क्रिकेटर्स की टीम महज 20 ओवर में ही अपने सभी विकेट गवांकर 99 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
टीम की ओर से राजकुमार ने 19 व अचल 19 सर्वाधिक रन बनाये। जबकि यूनिटी की ओर से गेंदबाज प्रकाश, अभिषेक और गौरव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। प्रतियोगिता के दौरान कैलाश यादव, हॉकी प्रशिक्षक हकीक अहमद आदि मौजूद रहे। संघ संयुक्त सचिव जावेदुर्रहमान ने बताया कि 30 दिसंबर को प्रतियोगिता सातवां मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब व यंग इलेवल की टीम के बीच खेला जायेगा।