फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1912 service also stopped amid power crisis consumers complaints ignored 19 districts 2000 calls dropped

UP News: बिजली संकट के बीच 1912 सेवा भी ठप, 19 जिलों में उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं, 2000 कॉल ड्रॉप

Mon, 02 Jun 2025 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक लखनऊ समेत 19 जिलों के बिजली उपभोक्ता 1912 सेवा ठप रहने से हलाकान रहे। बीएसएनएल की तकनीकी खामी के चलते करीब 2000 कॉल ड्रॉप हुईं। बाद में सेवा बहाल की गई।
 

विज्ञापन
1912 service also stopped amid power crisis consumers complaints ignored 19 districts 2000 calls dropped
बिजली संकट। - फोटो : freepik.com

विस्तार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के लखनऊ समेत 19 जिलों के उपभोक्ताओं की रविवार सुबह आठ बजे से बिजली से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई बंद हो गई। यह संकट लखनऊ के हुसैनगंज स्थित 1912 काॅल सेंटर में तकनीकी खामी आने से हुआ। इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए बीएसएनएल की टीम रविवार सुबह आठ बजे से जुटी रही, जो 10 बजे सफल हुई और 1912 सेवा चालू हो गई।
विज्ञापन


दो घंटे तक उपभोक्ताओं के बिजली संकट से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई नही हो सकी। लोग 1912 पर कॉल करके हलाकान रहे। मध्यांचल निगम के एक अफसर ने बताया कि लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत जिलों के बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए 1912 काॅल सेंटर की सेवा है। इस नंबर पर रविवार सुबह आठ बजे से उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही थीं। उपभोक्ता काॅल करते, मगर वह कंट्रोल रूम में रिसीव नहीं हो पा रही थीं। दो घंटे के दौरान करीब 2000 काॅल ड्रॉप हुईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: आकाश आनंद की टिप्पणी पर मायावती ने किया पलटवार, कहा- बरसाती मेंढक नहीं कर सकते हैं आपका भला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- ईद-उल-अजहा पर्व: मौलाना फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी, बोले- नालियों में न बहाएं खून... सफाई का रखें ध्यान

 

इस पर दर्ज कराएं शिकायतें

गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं ने 1912 पर शिकायत दर्ज न होने की जानकारी दी, जिसे बाद में ठीक किया गया। यदि कभी 1912 पर शिकायत दर्ज कराने में समस्या हो तो उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर, ई-मेल, कंज्यूमर एप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


व्हाट्सप्प नंबर : 8010924203

ईमेल : 1912@mvvnl.org

UPPCL Consumer App

UPPCL 1912 App
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed