{"_id":"5fc5130ba04af65c0a1eb37b","slug":"19-covid-patients-died-in-uttar-pradesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लगातार तीसरे दिन डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक, 19 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लगातार तीसरे दिन डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक, 19 की मौत
Mon, 30 Nov 2020 09:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सोमवार को कोरोना के 2044 नए मरीज मिले हैं। जबकि 2472 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह अब तक 5,12,028 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। रिकवरी दर 94.14 प्रतिशत है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 7,761 संक्रमितों की मौत चुकी है। प्रदेश में संक्रमित की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत से भी कम है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को 1,52,530 नमूनों की जांच की गई। लखनऊ में 296, मेरठ में 174, गाजियाबाद में 168, वाराणसी में 123, कानपुर नगर में 106 और नोएडा में 100 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रयागराज में 82, आगरा में 79, सोनभद्र में 68, मथुरा में 60, सहारनपुर में 52, मुजफ्फरनगर में 51 नए मरीज मिले हैं।