फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   19 check posts created near Indo Nepal border.

कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की पहचान को 19 चेक पोस्ट पर अलर्ट, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Mon, 03 Feb 2020 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
19 check posts created near Indo Nepal border.
मुख्यमंत्री योगी बचाव के लिए पहले ही निर्देश जारी कर चुके हैं - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा से सटे यूपी के सभी जिलों में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसएसबी केजवान एहतियातन मास्क लगाकर इंडो-नेपाल सीमा पर नेपाल से आने वाले हर नागरिक की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


संदिग्ध की जांच के स्वास्थ्य विभाग ने भी टीम तैनात कर रखी है। बॉर्डर के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 18001805145 और 9219793100 भी जारी किया गया है।

नेपाल सीमा से कोरोना वायरस संक्रमित किसी संदिग्ध को देश में घुसने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ताकत झोंक दी है। सीमा सुरक्षा बल की मदद से एक-एक यात्री पर नजर रखी जा रही है। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज से जुड़े नेपाल बॉर्डर जहां एसएसबी के चेकपोस्ट नहीं हैं वहां प्रधानों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


आशा-एएनएम को भी जागरूकता के लिए लगाया गया है। प्रधानों को हेल्पलाइन नंबर दिया गया है जिससे वे किसी भी तरह की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दे सकें। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर रैपिड रिस्पांस टीम लगाई गई है। संक्रामक रोग निदेशालय के अनुसार नेपाल बॉर्डर स्थित 19 चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पर 1.39 लाख यात्रियों से पूछताछ

संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 18 लोगों की निगरानी की जा रही है। ये सभी विभिन्न जिलों के हैं और इन्होंने बीते एक माह में चीन की यात्रा की है। महाराजगंज और गाजियाबाद के एक-एक व्यक्ति का जांच के लिए भेजा गया नमूना निगेटिव आया है। मुजफ्फर नगर व गौतमबुद्ध नगर से एक-एक व्यक्ति का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है।

महाराजगंज के जिस संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, वह ठीक हो गया है। नेपाल बॉर्डर पर 1.39 लाख से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। विभिन्न एयरपोर्ट पर भी छह टीमें तैनात की गई हैं।

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. ज्ञान प्रकाश का कहना है कि एयरपोर्ट व नेपाल बॉर्डर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चीन की यात्रा से लौटने वाला एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। दो अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए पुणे भेजे जा रहे हैं। इनमें भी सामान्य लक्षण हैं। एहतियातन जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed