फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   185 teachers got transferred, 182 were disappointed

Lucknow News: 185 अध्यापकों को मिला तबादला, 182 हुए निराश

Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
185 teachers got transferred, 182 were disappointed
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में मनचाहे जिले जाने का इंतजार कर रहे 185 शिक्षकों को सफलता मिल गई है, जबकि 182 अध्यापकों को निराशा हाथ लगी है। रविवार रात से ही तबादला सूची का इंतजार कर रहे शिक्षकों में काफी बेचैनी रही। सोमवार को पूरा दिन पोर्टल पर सूची खंगालते रहे। कभी कहा जाता रहा कि अध्यापक की आईडी पर जानकारी मिलेगी तो कभी पूरे प्रदेश की सूची जारी होने की बात कही जाती रही। हालांकि देर शाम सूची जारी हुई तो तबादला पाने वालों के चेहरे खुशी से खिल उठे तो सूची में नाम न आने वाले शिक्षक मायूस हो गए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 392 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिनके अभिलेखों के परीक्षण एवं सत्यापन के दौरान 25 शिक्षकों के आवेदन को निरस्त कर दिया गया था। बाकी 367 शिक्षकों के आवेदन का डाटा पोर्टल पर लॉक कर दिया गया था। डाटा लॉक होने के बाद से शिक्षक सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बेचैनी उस समय बढ़ गई, जब पता चला कि रविवार देर रात सूची जारी होगी। इसीलिए रविवार रात से ही सूची का इंतजार किया जाने लगा। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि तबादला सूची में 185 शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें तबादला मिला, जबकि 182 शिक्षकों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

पोर्टल पर जारी हुई तबादला सूची में किस शिक्षक को किस जिले में जाना है, यह भी दिखाया गया है। डीसी एमआईएस के मुताबिक सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 435 शिक्षकों ने रायबरेली के लिए तबादला लिया है। यानी कि 435 शिक्षक अपने जिलों से कार्यमुक्त होकर रायबरेली आएंगे, जबकि यहां से जाने वाले शिक्षकों की संख्या 185 है। ऐसे में जिले में शिक्षकों का संकट दूर होगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कार्यमुक्त और ज्वाइनिंग के संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले के लिए महज पांच शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिनके सत्यापन के बाद आवेदन पत्र को अग्रसारित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों के आनलाइन स्थानांतरण की समय सारिणी जारी की थी। इसके तहत एनआईसी से विकसित वेबसाइट पर 23 से 25 जून तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों का परीक्षण कर डीआईओएस को 26 जून तक अग्रसारित करना था। आगे की प्रक्रिया पूरी कर स्थानांतरण आदेश 30 जून को जारी होंगे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि पांच आवेदन पत्र आए थे, जिन्हें सत्यापित कर अग्रसारित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed