फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जेईई मेंस में भी युवाओं ने लहराया परचम

जेईई मेंस में भी युवाओं ने लहराया परचम

Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेंस में भी युवाओं ने लहराया परचम
अंबेडकरनगर। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में भी जिले के कई मेधावियों ने सफलता हासिल की है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता पाने के बाद जेईई मेंस में बीस से अधिक युवाओं की सफलता ने परिवारीजनों का भी उत्साह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मरथुआ सरैया निवासी शिवपूजन वर्मा के पुत्र अविनाश वर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। वे कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे थे। लगभग एक वष की अच्छी तैयारी से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े अविनाश ने ओबीसी की आल इंडिया मेरिट सूची में 438वीं रैंक हासिल की, जबकि सामान्य रैंक 2 हजार 821 है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उनके बड़े भाई सूर्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि अविनाश का लक्ष्य है इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना।
विज्ञापन

उधर, जय हिंद सेवा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरा के छात्र अंकित पटेल ने भी जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। प्रबंधक सेवाराम राजभर, प्रधानाचार्य फूलचंद पाल व उप प्रधानाचार्य दिनेश राजभर ने मंगलवार को मिष्ठान वितरित कर छात्र का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएबी साइंस एकेडमी के छात्र नवनीत ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के टॉप तीन विद्यार्थियों में अपना नाम शामिल कराने के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है। इसी विद्यालय के छात्र अखिलेश यादव तथा हिमांशू पांडेय ने भी जेईई मेंस परीक्षा पास की है। प्रबंधक अवधेश पांडेय व प्रधानाचार्य अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि पहले भी विद्यालय से कई छात्र इंजीनियरिंग के लिए चयनित हो चुके हैं। अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। सैदापुर निवासी रेनू, बहोरीपुर निवासी आदर्श कुमार, ककरडिला निवासी अविनाश कुमार, गद्दोपुर निवासी अरविंद प्रजापति, कुर्चा रामपुर निवासी अनुराग ने भी जेईई मेंस परीक्षा पास कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed