फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पूर्व मंत्री वकार के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब

पूर्व मंत्री वकार के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब

Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वकार के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब
बहराइच। पांच साल से कोमा में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह का शव रविवार देर रात गृह जनपद पहुंचा। रात से ही घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सोमवार को भी अंतिम दर्शन करने वाले लोग पहुंचते रहे। दोपहर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने अंतिम दर्शन कर परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा नेताओं का जमावड़ा रहा। आजाद इंटर कॉलेज में जोहर की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह का रविवार रात निधन हो गया था। उनका इलाज सिविल अस्पताल लखनऊ में हो रहा था। निधन की सूचना बहराइच पहुुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही शव घर लाया गया। सोमवार सुबह उनके शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। दोपहर बाद उनकी अंतिम यात्रा घर से निकाली गई।

जिसमें पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, श्रावस्ती की इंद्राणी कैराती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, सरोज सिंह, मोहम्मद शफीक, रामजी यादव, मोहम्मद अली, लक्ष्मी नरायन यादव, वसीम शेरवानी, जफर उल्ला खां बंटी, अब्दुल मन्नान, सत्यदेव सिंह, राकेश टेकड़ीवाल, राजे मिर्जा आदि मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता
श्रद्धांजलि देने के लिए दोपहर में पूर्व मंत्री अहमद हसन पहुंचे। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, अंबिका चौधरी, अरविंद सिंह गोप, विनोद सिंह पंडित सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, बंशीधर बौद्ध आदि ने पहुंचकर डॉ. शाह की पत्नी पूर्व सांसद रुवाब सईदा, पुत्र विधायक यासर शाह, बेटी अलवीरा शाह आदि से मिलकर ढांढस बंधाया।

सीएम व राज्यमंत्री ने फोन कर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक यासर शाह से फोन पर बातकर पूर्व मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह के निधन पर शोक जताया।

मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना देते हुए उनको इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि वह झांसी में हैं।


विधायक यासर शाह व पुत्री अलवीरा शाह से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यमंत्री अनुपमा ने कहा कि पुत्र शिवम को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भेजा है। मटेरा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह के पुत्र करनवीर सिंह ने आवास पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed