फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खसरे से दो बच्चियों की मौत, दो बीमार

खसरे से दो बच्चियों की मौत, दो बीमार

Thu, 08 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खसरे से दो बच्चियों की मौत, दो बीमार
बेलसर (गोंडा)। क्षेत्र के थानपुरवा में दो बच्चियों की खसरे से मौत हो गई। गांव की दो बच्चियां अभी भी खसरे से पीड़ित हैं। सूचना पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवा का छिड़काव कराया। सीएचसी अधीक्षक ने बच्चियों की मौत निमोनिया से होने का दावा किया है। तहसील तरबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर क्षेत्र के थानपुरवा के रहने चंदर की साढ़े चार साल की बेटी स्वाती खसरे से कई दिनों से पीड़ित थी। उसकी बुधवार की देर रात मौत हो गई। इससे पहले तीन मार्च को इसी गांव के रहने वाले पुजारी की एक साल की बेटी आंचल ने भी खसरे के कारण दम तोड़ दिया था। इसी गांव के रहने वाले घुरहू की तीन साल की बेटी रुचि और गांव की एक और सात साल की बच्ची रोशनी अभी भी खसरे से पीड़ित हैं। दो बच्चियों की मौत के बाद गुरुवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली और दवा का छिड़काव कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्या का कहना है कि बच्चियों की मौत खसरे से नहीं, बल्कि निमोनिया से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed