फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घने कोहरे और गलन से धूप ने दी राहत, लोगों के चेहरे खिले

घने कोहरे और गलन से धूप ने दी राहत, लोगों के चेहरे खिले

Mon, 15 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे और गलन से धूप ने दी राहत, लोगों के चेहरे खिले
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर। मौसम का रुख रविवार को कुछ बदला दिखा। सुबह घने कोहरे के बीच गलन से ठिठुराने के बाद निकली धूप ने ठंड से राहत प्रदान की। चटख धूप निकलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। सुबह से खिली चटख धूप का हर किसी ने खूब आनंद लिया। घर के बाहर व छतों पर घंटों बैठकर परिवार के साथ धूप सेंकी। अधिकतम पारा भी कुछ चढ़ा है। धूप का लुत्फ उठाने बच्चे और युवा परिवार व दोस्तों के संग पार्क पहुंचे जहां खूब ,धमाल मचाकर संडे को लोगों ने फन-डे बना दिया। युवा अपनी टोली के संग सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाने की कवायद में भी नजर आए। बाजार में भी रौनक रही। हालांकि सूरज ढलने के बाद ठंड ने पांव पसारे तो फिर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह घना कोहरा पड़ने से चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन सुबह-शाम की गलन अभी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घने कोहरे और गलन के बीच हुई, लेकिन जल्दी ही कोहरा छंटने से मौसम साफ हो गया। जिसके बाद सुबह करीब आठ बजे सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी। दिन के हर पहर के साथ धूप चटख होती रही। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा तब्दीली नहीं हुई, लेकिन धूप कई दिनों बाद ज्यादा खिली और चटख रही। दिन में सर्द हवा का रुख भी नर्म रहा। चटख धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्दी का अहसास कम हुआ तो शरीर से गर्म कपड़ों के बोझ में भी कमी आ गई। पिछले कई दिनों से ठंड से बेहाल लोग घर के बाहर और छतों पर बैठकर धूप सेंकते दिखाई दिए। ज्यादातर लोग घरों से निकलकर दिन में रोजमर्रा के कामकाज निपटाने में मशगूल दिखे। लिहाजा, बाजार में भी चहल-पहल नजर आई। चटख धूप का लुत्फ उठाने कई लोग पार्क पहुंचे। पार्कों में बच्चों ने खेलकूद कर तो युवाओं ने आपस में हंसी-ठिठोली से संडे को फन-डे बना दिया। पार्को में युवाओं की टोली सेल्फी लेती भी दिखई पड़ी। उधर, धूप निकलने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। दिन में राहत के बाद सूरज ढलते ही ठंड की आफत फिर से शुरू हो गई। गलन बढ़ी तो लोगों की कंपकंपी छूट गई। शरीर पर गर्म कपड़ों का बोझ फिर बढ़ गया। कोहरे का प्रकोप भी परेशानी बढ़ाने लगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को आर्र्दता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारे में उतार-चढ़ाव के संग दिन में धूप से राहत तो सुबह-शाम ठंड की आफत जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed