फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खेत की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला
उर्रा (बहराइच)। धर्मापुर रेंज के पृथ्वीपुरवा हरखापुर गांव निवासी एक किसान शुक्रवार को सुबह खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों की मदद से उसे छुड़ाया गया। मामले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने घायल किसान को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। किसान के चेहरे व गर्दन पर अधिक घाव हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के धर्मापुर रेंज अंतर्गत पृथ्वीपुरवा हरखापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (42) पुत्र रामचंद्र सुबह गांव के पास स्थित खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। प्रमोद शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। चीख सुनकर अन्य ग्रामीण आ गए और हांका लगाते हुए पीपा बजाया। इस पर तेंदुआ प्रमोद कुमार को छोड़कर जंगल में चला गया। मामले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रमाशंकर सिंह तथा वन दरोगा शरीफ गांव पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए घायल प्रमोद को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वन क्षेत्राधिकारी रमाशंकर ने बताया कि तेंदुए ने हमला किया है। प्रार्थना पत्र लिया गया है। जल्द ही पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, तेंदुए के हमले से गांव के अन्य किसान व ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed