{"_id":"599b1d394f1c1b54018b4616","slug":"181503337785-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/कमलापुर। कलेक्ट्रेट के भू अध्याप्ति विभाग के एक लिपिक को 20 हजार रुपये घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
लिपिक अपने ही विभाग से रिटायर प्रधान लिपिक से बकाया देयकों के एवज में 50 हजार रुपये घूस मांग रहा था। लिपिक के खिलाफ कमलापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
लखनऊ के कृष्णानगर निवासी राम किशुन सीतापुर के कलेक्ट्रेट में भू अध्याप्ति विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात थे। 31 मई 2014 को रिटायर हुए थे।
सेवानिवृत्त होने पर उन्हें जीपीएफ मिल गया था। पर उनके अन्य देयक नहीं मिले थे। बकाया देयकों के भुगतान के एवज में विभाग का लेखा लिपिक गंगा राम रिटायर कर्मचारी राम किशुन से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
इस पर राम किशुन ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की। सोमवार को एंटी करप्शन लखनऊ की टीम सीतापुर पहुंची। रिटायर कर्मी पहले भू अध्याप्ति विभाग पहुंचा और वहां लिपिक गंगा राम से बातचीत की।
विज्ञापन
बाद में उसे चाय पिलाने के बहाने बहाकर लेकर गया। वहीं बातचीत के दौरान उसने लिपिक को 20 हजार रुपये घूस दी। तभी कलेक्ट्रेट गेट पर सिविल ड्रेस में खड़े एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने लिपिक को दबोच लिया।
उसे गाड़ी में बिठाकर चल दिए। साथी को पकड़े जाने की खबर पाकर कर्मचारियों ने फोन पर संपर्क साधा तो पता चला कि उसे कमलापुर थाने ले जाया गया है।
कमलापुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गया है। उसके खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर एके बुद्ध प्रिय ने केस दर्ज कराया है।