फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 Temples will be established in Ram Temple campus in Ayodhya.

Ayodhya: राम मंदिर परिसर में बन रहे 18 मंदिर, प्रथम तल के गूढ़ मंडप में स्थापित होगा राम दरबार

Fri, 13 Dec 2024 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Dec 2024 02:53 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर के परिसर में 18 मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी।

विज्ञापन
18 Temples will be established in Ram Temple campus in Ayodhya.
अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बन रहा एक मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में 18 मंदिरों का निर्माण हो रहा है। यह सभी मंदिर धीरे-धीरे अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर हैं। राम मंदिर के प्रथम तल का गूढ मंडप भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। यहां राम दरबार स्थापित किया जाएगा। दूसरे तल का निर्माण भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


राम मंदिर के पांच मंडपों के शिखर होंगे स्वर्ण जड़ित
राम मंदिर में बनने वाले सभी पांच मंडपों के शिखर का हिस्सा भी स्वर्ण जड़ित होगा। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगने हैं। केवल भूतल का दरवाजा ही स्वर्ण जड़ित है। साथ ही राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में बन रहे म्यूरल यानी भित्तिचित्र की शृंखला व थीम भी फाइनल हो गई है। नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडपों के शिखर का कुछ हिस्सा स्वर्ण जड़ित होगा।
विज्ञापन


बीते दिनों राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा था कि रामकथा संग्रहालय का काम तेजी से चल रही है। गैलरी को कई भाग में बांटा गया है। एक तरफ गैलरी में 500 वर्ष तक चले रामलला के संघर्ष व ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया जाएगा। खोदाई में मिले अवशेषों की अलग गैलरी होगी। राम की कथाएं चार गैलरी में होंगी। हनुमान की कथा आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ सेवन डी तकनीकि में बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed