फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 injured in damege shatring

निर्माणाधीन वेयरहाउस की शटरिंग टूटने से 18 मजदूर घायल

Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
18 injured in damege shatring
सरोजनीनगर। एक निर्माणाधीन वेयरहाउस में सोमवार को आरसीसी छत डालने के दौरान अचानक शटरिंग टूट गई। इस हादसे में छत ढलाई के कार्य में लगे करीब 18 मजदूर नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें बंथरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजधानी निवासी दिनेश अग्रवाल का निर्माणाधीन वेयरहाउस सरोजनीनगर के नादरगंज-अमौसी रेलवे स्टेशन रोड स्थित बेहटवा गांव के पास है। इसमें सोमवार को बिल्डर एसके शर्मा द्वारा करीब 25 फीट ऊंचाई पर मिक्चर मशीन के जरिए छत की ढलाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान इस कार्य में करीब 24 मजदूर शटरिंग के ऊपर काम कर रहे थे। तभी दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक लोहे के चादर युक्त शटरिंग टूटकर नीचे आ गिरी। शटरिंग टूटने से उसके ऊपर काम कर रहे बंथरा के खटोला निवासी बुद्धि लाल (32), बल्लू खेड़ा के मुन्नू सिंह (38), बनी गांव निवासी अख्तर (35), इश्तियाक अली (36), बरकत अली (50), असलम (27) और मध्य प्रदेश प्रांत के छतरपुर निवासी व वर्तमान में वेयरहाउस परिसर में ही परिवार सहित रहकर मजदूरी कर रहे पप्पू (35), हरिराम (18), राजू (38), रमेश (40), बबलू (42), काजल (25), शांति (23), रामादेवी (24), विकास (30), राम कुमारी (18) और रामरती (19) आदि मजदूर 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद उसमें दबकर बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे से वहां पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद ठेकेदार एसके शर्मा मौके से भाग गया। बाद में सभी घायलों को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला गया। सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई, लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल मजदूरों को बंथरा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। उधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed