{"_id":"65df99fcd22ae8322601ab4a","slug":"18-development-works-worth-rs-15-crore-inaugurated-raebareli-news-c-101-1-slko1032-111320-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेढ़ करोड़ से हुए 18 विकासकार्यों का किया गया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेढ़ करोड़ से हुए 18 विकासकार्यों का किया गया लोकार्पण
Thu, 29 Feb 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण सदर विधायक अदिति सिंह और अमावां ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने किया। इन कार्यों में नाला, नाली, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग के विकास कार्य हुए हैं।
इस दौरान विश्वकर्मा योजना के तहत ग्रामसभा में बढई, कुम्हार व नाई आदि के लिए चार दिवसीय ट्रेनिंग भी शुरू कराई गई। इसमें पंजीकरण को लेकर सभी पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधान को कहा गया। ट्रेनिंग के बाद सभी को टूल किट दी जाएगी। कार्यक्रम में पंचायत सचिव नाहिद अनवर, आशुतोष गुप्ता, सुष्मिता सिंह, बीडीओ संदीप सिंह व एडीओ पंचायत सहकारिता राहुल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
प्रधान व वीडीओ पर लगाया आरोप
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के छीछेमऊ ग्रामसभा के ग्रामीणों ने प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी पर हैंडपंप रिबाेर व रिपेयरिंग न कराने का आरोप लगाया। बुधवार को ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी तरीके से भुगतान कराया जा रहा है। बताया कि ग्रामसभा के काफी हैंडपंप खराब हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। प्रभारी एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पत्र मिला है जांच कराई जाएगी।