फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 Bus drivers are terminated by UPSRTC.

यूपी एसआरटीसी के प्रबंध निदेशक की बड़ी कार्रवाई, 18 शराबी ड्राइवरों को नौकरी से किया बर्खास्त

Thu, 01 Aug 2019 07:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
18 Bus drivers are terminated by UPSRTC.
प्रबंध निदेशक राजशेखर - फोटो : amar ujala

परिवहन निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 शराबी ड्राइवरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इनमें 17 संविदा एवं एक अनुबंधित बस ऑपरेटर का ड्राइवर शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक राजशेखर के मुताबिक ब्रेथ इनलाइजर की जांच में 2878 ड्राइवरों की जांच की गई थी, जिसमें 18 को शराब पीने के मामले में दोषी पाया गया था।

इसके पहले बुधवार को यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए बस में सेंसर लगाकर जांच की। इसके लिए प्रबंध निदेशक ने सीतापुर रूट पर 20 किमी तक सफर करके खामियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने साथ गए अफसरों की चार सदस्यीय कमेटी को 15 अगस्त तक सेंसर से होने वाले फायदे की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि अवध डिपो की बस में में डिवाइस सिस्टम लगाया गया। ये सिस्टम 15 दिन प्रयोग के तौर पर बस में लगा रहेगा। रिपोर्ट आने के बाद पहले चरण में लंबी दूरी की बसों में डिवाइस लगेगा। वहीं, दूसरे चरण में रात्रिकालीन बसों में ये सिस्टम लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed