{"_id":"5fa00f2b8978d03c362a498d","slug":"1788-new-corona-positives-found-in-up-instructions-to-be-vigilant-in-districts-adjacent-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मिले 1788 नए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से सटे जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मिले 1788 नए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से सटे जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश
Mon, 02 Nov 2020 07:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सोमवार को 1788 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 2040 को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 23035 एक्टिव मरीज हैं। पॉजिटिविटी रेट 1.5 प्रतिशत है। इसके अलावा सोमवार को 25 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 7073 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि यह सातवां सप्ताह है जब एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। कुल एक्टिव मरीजों में से 10,177 होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार को 1,34,064 टेस्ट किए गए। इस तरह अब तक कुल 1,54,16,145 टेस्ट हो चुके हैं।
आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली में संक्रमण बढ़ने से यूपी के सटे हुए जिलों में पॉजिटिविटी रेट कुछ ज्यादा है। इसलिए वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में त्यौहार की वजह से भीड़ ज्यादा है। इसलिए मास्क का जरूर प्रयोग करें। इससे संक्रमण से बच सकेंगे और दूसरों को भी बचा सकेंगे। संक्रमण को रोकने और उसका पता लगाने के लिए फोकस सैंपलिंग की जा रही है।