फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंदिरों में पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु,

मंदिरों में पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु,

Tue, 26 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु,
गोंडा। जेठ माह के अंतिम मंगलवार पर सुबह से ही बजरंगबली की आराधना के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान कहीं सुंदरकांड का पाठ किया गया तो कहीं भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी के जयकारे लगाए। पूरे दिन मंदिरों में बजरंगबली के भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

जेठ माह के अंतिम मंगलवार पर भोर से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर में नगर कोतवाली के सामने हनुमानगढ़ी व मालवीयनगर स्थित हनुमानगढ़ी में भक्तों ने बजरंग बली के आगे माथा टेका और हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंगबाण का पाठ कर मारुति नंदन के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही परिवार एवं रिश्तेदारों के लिए मंगल कामनाएं कीं। तमाम लोगों ने बाला जी के दरबार में भी पहुंचकर हवन-पूजन एवं पूजा-अर्चना की। यहां बाला जी का भव्य दरबार भी सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का गुणगान कर आराधना की। बहराइच रोड पर परमानंद गुप्त के आवास के समक्ष श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की झांकी सजाई और सुंदरकांड का पाठ किया। महिला अस्पताल तिराहे पर साहू समाज ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें साहू समाज के श्री राम साहू व राम गोपाल साहू आदि सेवादारों ने प्रसाद बांटा। रानी बाजार स्थित बड़गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव ने बाला जी की आरती कर भोग लगाया और इसके बाद भंडारा देर तक चलता रहा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा शहर के अन्य कई स्थानों पर भी स्टाल लगाकर लोगों ने पूड़ी, सब्जी, हलवा बांटा। साथ ही कई जगहों पर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत भी पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed