फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नानपारा को स्मैक मुक्त करेगा उत्कल

नानपारा को स्मैक मुक्त करेगा उत्कल

Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
नानपारा को स्मैक मुक्त करेगा उत्कल
नानपारा (बहराइच)। नानपारा स्मैक बिक्री की मिनी मंडी बन चुका है। ऐसे में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के लिए सोमवार रात ग्वालियर से विशेष प्रशिक्षित डॉग उत्कल को लाया गया। रात में ही खोजी कुत्ता उत्कल ने नगर के पांच मोहल्लों में तलाशी ली।
विज्ञापन


इससे हड़कंप की स्थिति रही। यह अभियान निरंतर चलेगा। नानपारा क्षेत्र को स्मैक बिक्री व तस्करी से मुक्त कराया जाएगा। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण मादक पदार्थ के तस्करों ने नानपारा नगर व ग्रामीण अंचल में कई स्थानों पर अपने अड्डे बना रखे हैं। सबसे अधिक स्मैक की बिक्री होती है।
विज्ञापन


पुलिस ने कई बार अभियान चलाया। लेकिन अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब ग्वालियर से स्मैक व अन्य मादक पदार्थों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग उत्कल को नानपारा लाया गया है। सोमवार देर रात को हैंडलर अशोक सिंह और संतोष सिंह के साथ पहुंचे डॉग उत्कल ने डिप्टी एसपी विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में नगर में तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसाई मोहल्ला, कल्लन खां, पुरानी बाजार, राजा बाजार और ईदगाह क्षेत्र में तलाशी ली गई। कई संदिग्ध घरों में भी प्रवेश किया। इन मकानों को चिन्हित कर लिया गया है। उन पर नजर रखी जा रही है।


मादक पदार्थों को खोजने में है दक्ष
डिप्टी एसपी ने बताया कि उत्कल को ग्वालियर के टेकनपुर में विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। यह लकड़ी कटान, मादक द्रव्य, विस्फोटक समेत अन्य कई मामलों में सुगंध के आधार पर खोजबीन कर पर्दाफाश करने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed